Home मुख्य ख़बरें ग्रहणों के संयोग के साथ शुरू होगा पितृ पक्ष 2025, जानें तिथियां...

ग्रहणों के संयोग के साथ शुरू होगा पितृ पक्ष 2025, जानें तिथियां और श्राद्ध के मुहूर्त

98
0

सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दौरान लोग अपने मृत पूर्वजों को याद करते हैं और उनका श्राद्ध करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान हमारे पितृ धरती पर आते हैं और ऐसे में जो भी उनका तर्पण या श्राद्ध करता है उसे वे अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। कहते हैं पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिल जाती है। इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत और समापन दोनों ग्रहण के साथ ही हो रहा है। पितृ पक्ष के प्रारंभ में 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण लग रहा है तो पितृ पक्ष के अंतिम दिन 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। चलिए आपको बताते हैं पितृ पक्ष की सभी तिथियां मुहूर्त के साथ।

पितृ पक्ष कब से शुरू हो रहा है 2025 

पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध के साथ होगी तो वहीं प्रतिपदा का श्राद्ध 8 सितंबर को रखा जाएगा। वहीं पितृ पक्ष का समापन 21 सितंबर 2025 को सर्वपितृ अमावस्या के साथ होगा।

पितृ पक्ष श्राद्ध 2025 तिथियां व मुहूर्त 

पितृ पक्ष 2025 तारीखश्राद्ध 2025 तिथियांकुतुप मूहूर्तरौहिण मूहूर्तअपराह्न काल
7 सितंबर 2025, रविवारपूर्णिमा श्राद्ध11:54 ए एम से 12:44 पी एम12:44 पी एम से 01:34 पी एम01:34 पी एम से 04:05 पी एम
8 सितंबर 2025, सोमवारप्रतिपदा श्राद्ध11:53 ए एम से 12:44 पी एम12:44 पी एम से 01:34 पी एम01:34 पी एम से 04:04 पी एम
9 सितंबर 2025, मंगलवारद्वितीया श्राद्ध11:53 ए एम से 12:43 पी एम12:43 पी एम से 01:33 पी एम01:33 पी एम से 04:03 पी एम
10 सितंबर 2025, बुधवारतृतीया श्राद्ध11:53 ए एम से 12:43 पी एम12:43 पी एम से 01:33 पी एम01:33 पी एम से 04:02 पी एम
10 सितंबर 2025, बुधवारचतुर्थी श्राद्ध11:53 ए एम से 12:43 पी एम12:43 पी एम से 01:33 पी एम01:33 पी एम से 04:02 पी एम
11 सितंबर 2025, गुरुवारपंचमी श्राद्ध11:53 ए एम से 12:42 पी एम12:42 पी एम से 01:32 पी एम01:32 पी एम से 04:02 पी एम
12 सितंबर 2025, शुक्रवारषष्ठी श्राद्ध11:53 ए एम से 12:42 पी एम12:42 पी एम से 01:32 पी एम01:32 पी एम से 04:02 पी एम
13 सितंबर 2025, शनिवारसप्तमी श्राद्ध11:52 ए एम से 12:42 पी एम12:42 पी एम से 01:31 पी एम01:31 पी एम से 04:00 पी एम
14 सितंबर 2025, रविवारअष्टमी श्राद्ध11:52 ए एम से 12:41 पी एम12:41 पी एम से 01:31 पी एम01:31 पी एम से 03:59 पी एम
15 सितंबर 2025, सोमवारनवमी श्राद्ध11:51 ए एम से 12:41 पी एम12:41 पी एम से 01:30 पी एम01:30 पी एम से 03:58 पी एम
16 सितंबर 2025, मंगलवारदशमी श्राद्ध11:51 ए एम से 12:41 पी एम12:41 पी एम से 01:30 पी एम01:30 पी एम से 03:57 पी एम
17 सितंबर 2025, बुधवारएकादशी श्राद्ध11:51 ए एम से 12:41 पी एम12:41 पी एम से 01:30 पी एम01:30 पी एम से 03:56 पी एम
18 सितंबर 2025, गुरुवारद्वादशी श्राद्ध11:51 ए एम से 12:39 पी एम12:39 पी एम से 01:28 पी एम01:28 पी एम से 03:55 पी एम
19 सितंबर 2025, शुक्रवारत्रयोदशी श्राद्ध11:51 ए एम से 12:39 पी एम12:39 पी एम से 01:28 पी एम01:28 पी एम से 03:55 पी एम
20 सितंबर 2025, शनिवारचतुर्दशी श्राद्ध11:50 ए एम से 12:39 पी एम12:39 पी एम से 01:27 पी एम01:27 पी एम से 03:54 पी एम
21 सितंबर 2025, रविवारसर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध11:51 ए एम से 12:38 पी एम12:38 पी एम से 01:27 पी एम01:27 पी एम से 03:53 पी एम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here