Home अंतर्राष्ट्रीय इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की डीपफेक तस्वीरों से बवाल, महिलाओं की...

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की डीपफेक तस्वीरों से बवाल, महिलाओं की निजता पर खतरे की घंटी

71
0

इटली की पीएम और पीएम मोदी की फ्रेंड जॉर्जिया मेलोनी  की अश्लील फोटो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड की गई। देखते ही देखते जॉर्जिया मेलोनी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। मेलोनी ही नहीं, उनकी बहन एरियाना समेत इटली की कई महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड हुई हैं, जिन्हें आपत्तिजनक और लैंगिक भेदभाव से भरा कैप्शन भी दिया गया है। जॉर्जिया मेलोनी की ये डीपफेक फोटोफीका नाम की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी।

हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोर्न वेबसाइट फीका को बंद कर दिया है। यह साइट महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करती थी और 20 साल से एक्टिव थी। इसमें 7 लाख सब्सक्राइबर थे और कोई भी यूजर पोर्न सामग्री अपलोड कर सकता था।

इस साइट पर मेलोनी, विपक्षी नेता एली श्लीन, EU सांसद अलैस्सांद्रा मोरेत्ती और इन्फ्लुएंसर कीआरा फेरग्नानी जैसी जानी-मानी महिलाओं की फर्जी डीपफेक तस्वीरें डाली गई थीं। इन्हें ‘VIP सेक्शन’ में रखकर लोगों का ध्यान खींचा जाता था।

पहली बार सांसद मोरेत्ती ने साइट के खिलाफ मुकदमा किया, जिसके बाद #MeToo जैसे कैंपेन शुरू हुए। 1.7 लाख लोगों ने इसे बंद कराने के लिए याचिका पर साइन किए। भारी विरोध और पुलिस की सख्ती के बाद आखिरकार इसके मालिक ने वेबसाइट बंद कर दी। पीएम मेलोनी ने इसे ‘शर्मनाक’ बताया और कहा कि 2025 में भी महिलाओं की गरिमा को चोट पहुंचाने वाली हरकतें अस्वीकार्य हैं। इससे पहले ‘मिया मोग्लिए’ नाम का एक फेसबुक पेज भी विवादों में आया था, जिसमें लोग अपनी पत्नियों या गर्लफ्रेंड की आपत्तिजनक तस्वीरें डालते थे। विरोध के बाद मेटा ने पेज हटा दिया था।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, उससे मुझे बहुत ज्यादा नफरत हो रही है। मैं उन सभी महिलाओं के प्रति समर्थन जताना चाहती हूं, जिनका अपमान और शोषण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि आज 2025 में भी ऐसे लोग मौजूद हैं, जो गुमनामी और एक कीबोर्ड के पीछे छिपें हैं, जिन्हें लगता है कि किसी महिला की इज्जत और गरिमा को कुचलना और उन्हें सेक्सिस्ट और अश्लील बातें कहकर उनका अपमान कर सामान्य बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here