Home चर्चा में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का धमतरी प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का धमतरी प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

94
0
रिपोर्ट-खिलेश साहू
लोकेशन -धमतरी
 प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी के प्रथम धमतरी आगमन पर उनका पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान स्वरूप खुमरी पहनाई गई एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के प्रति अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया। यादव ने सभी के आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के संकल्प को दोहराया। प्रथम धमतरी आगमन पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने पारम्परिक खुमरी  पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, उक्त कार्यक्रम में धमतरी  पुलिस अधीक्षक, धमतरी कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष, एवं भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here