लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर सरगुजा।।
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सरगुजा अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल बाबा दुर्गा नाथ अंबिकापुर के द्वारा आगामी 22 सितंबर से लागू होने वाले जीएसटी के दो नवीन स्लैब 5% और 18 प्रतिशत का स्वागत किया है और उन्होंने कहा कि जो नवीन नियमावली जीएसटी की बनी है वह आम जनता के लिए बहुत ही कारगर है। तथा मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक नई सौगात है।एंव प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी श्री मनोज अग्रवाल जी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की आगामी 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएगी जिनका मैं तहे दिल से स्वागत करता हूं और आम जनता के लिए वास्तव में किसी नई सौगात से कम नहीं है तथा उनके दैनिक इस्तेमाल वाली 175 वस्तुओं का मूल्य घटा दिया जाएगा एवं जीवन रक्षक दवाइयों में भी कटौती की गई है तथा जीवन बीमा की प्रीमियम राशि में भी कमी आएगी।

तथा आगामी भविष्य में एक नई जीएसटी स्लैब का भी निर्धारण किया जाएगा जिसमें पान मसाला मोटर कार वगैरह कुछ लग्जरी आइटम्स को रखा गया है जिसको लग्जरी जीएसटी वे कहा जाएगा उनकी कीमतों में इजाफा होगा परंतु वर्तमान में जो नई नियमावली की बात की जाए तो माननीय वित्त मंत्री सुश्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा जो नई जीएसटी की दरें लागू की गई है वह वास्तव में आम जनता के पक्ष में हैं और सराहनीय है और स्वागत के लायक हैं जो की सीधा-सीधा कीमतों की कटौती का फायदा जनता के हित में होगा ना की कंपनी के। वही अभी हम मध्यमवर्गीय परिवार से उठकर उच्च वर्गी जीवन शैली वाले वर्ग के बारे में बात करेंगे तो उनके लिए कहीं ना कहीं उनको इस स्लैब का नुकसान भुगतना पड़ेगा मेरा कहना है जो वर्ग भारत की समूची अर्थव्यवस्था को संभालने में और ऊंचाइयों तक ले जाने में सहयोग प्रदान करता है इनकम टेक्स भरता है जीएसटी भरता है एवं अन्य प्रकार के करो का भी भुगतान करता है उसके लिए माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा कोई ऐसी सौगात देनी चाहिए जिससे कि जब वह व्यक्ति रिटायरमेंट ले तब उसे जीवन यापन के लिए भारत सरकार कुछ ऐसे बिंदुओं पर विचार विमर्श करें जो कि उनके पक्ष में हों।









