Home चर्चा में ग्राम बहरी झोरकी में कथित धर्मांतरण का मामला: निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई...

ग्राम बहरी झोरकी में कथित धर्मांतरण का मामला: निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग को लेकर विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

1
0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के ग्राम बहरी झोरकी में एक शासकीय शिक्षक एवं उनकी टीम द्वारा कथित रूप से अवैध धर्मांतरण कराए जाने के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा हिंदू समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाने की मांग की।

संगठन की ओर से प्रशासन से आग्रह किया गया कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here