Home चर्चा में रायपुर में आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री माननीय श्री राजेश अग्रवाल जी...

रायपुर में आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री माननीय श्री राजेश अग्रवाल जी ने विभागीय समीक्षा बैठक ली

43
0
लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर सरगुजा।।
बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना की जानकारी ली तथा आगामी चक्रधर समारोह, बस्तर पंडुम रामगढ़ महोत्सव एवं अन्य कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से आयोजित करने पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन, मंच और उनकी प्रतिभा निखारने में सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बस्तर और सरगुजा अंचल के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्होंने होटल मैनेजमेंट में निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री रोहित यादव जी, संचालक संस्कृति श्री विवेक आचार्य जी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here