Home चर्चा में बस्तर के भाजपा नेता केदार कश्यप के बढ़ते जनाधार से असंतुष्ट कांग्रेसी...

बस्तर के भाजपा नेता केदार कश्यप के बढ़ते जनाधार से असंतुष्ट कांग्रेसी रच रहे षड्यंत्र :- पदलाम नाग

29
0

बस्तर संवाददाता – आनंद झा 

मंत्री केदार कश्यप की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही कांग्रेस :- पदलाम नाग

जगदलपुर :- जगदलपुर सर्किट हाउस मामले को ले कर भाजपा नेता व जगदलपुर जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस की सुनियोजित षड्यंत्र का नाम दिया है।
जगदलपुर जनपद अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस के ऊपर तंज कसते हुए कहा है कि बस्तर के माटी पुत्र श्री केदार कश्यप जी के बढ़ते जनाधार को देखकर कांग्रेसी तिलमिला गये हैं। अपनी जनाधार खो रहे कांग्रेस के बड़े नेता अब सुनियोजित तरीके से साजिश कर रहे है। इसी साजिश के तहत अब वह सर्किट हाऊस के कर्मचारी का इस्तेमाल कर झूठा आरोप लगा राजनीति रोटी सेक रहे है।
कांग्रेस की छवि को छत्तीसगढ़ – बस्तर की जनता भली भांति जानती है। चार बार के मंत्री पद पर विराजमान श्री केदार कश्यप जी के व्यवहार व कार्यशैली से बस्तर ही नही प्रदेश सहित देश की जनता भलीभांति परिचित हैं। छत्तीसगढ़ – बस्तर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में तेजी से हो रहे विकास कार्य कांग्रेस को नही पच रही है ,इसलिए कांग्रेस टूलकिट की तरह कार्य कर भाजपा सरकार के वरिष्ट मंत्री श्री केदार कश्यप जी को बदनाम करने की सुनियोजित तरीके से साजिश कर रही है।

श्री नाग ने कहा कि कांग्रेस सत्ता की छटपटाहट में इस तरह से सुनियोजित राजनीतिक षड्यंत्र कर बस्तर के कद्दावर व मिलनसार नेता के छवि को धूमिल करने के लिए काम कर रही है।
कांग्रेस सत्ता की गद्दी हथियाने के लिए किस प्रकार आतुर है यह इस ओर इशारा करता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेसियों को जब राजनीति करने के लिए कोई मुद्दा नही मिल रहा है तो वह साजिश करते हुए नजर आ रहे है। जनता सब देख व जान रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here