सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में इंजरम स्थित सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।
आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान नीलेश कुमार गर्ग (निवासी मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। उन्होंने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर जान दी। मौके से 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।









