Home चर्चा में संकल्प भवन में सेवा पखवाड़ा पर हुआ कार्यशाला संपन्न

संकल्प भवन में सेवा पखवाड़ा पर हुआ कार्यशाला संपन्न

15
0
सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम
सेवा पखवाड़ा के जरिये समाज को और जोड़ना होगा : ज्योति नंद दुबे
सेवा पखवाड़ा हमारा संकल्प का पखवाड़ा -भारत सिंह सिसोदिया
अंबिकापुर ।
आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हेतु महत्वपूर्ण कार्यशाला आज संपन्न हुई। कार्यशाला में प्रमुख रूप से भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह एवं कार्यक्रम प्रभारियों ने संबोधित किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए ज्योति नंद दुबे ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के जरिये हमें समाज के बीच जाकर हमें अधिक से अधिक अपने सेवा कार्यों का विस्तार करना होगा। इस पखवाड़े में हमें तय कार्यक्रमों के माध्यम से जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए और अधिक प्रयास करने का अभियान चलाना होगा। सूचना के माध्यम से जुड़े हमें सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा पखवाड़ा अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होगा। यह कार्यक्रम हमें प्रदेश स्तर के बाद जिले और फिर मंडल में कार्यशाला करना है। कार्यशाला के माध्यम से हमें विविध कार्यक्रम जैसे स्वच्छता अभियान, ब्लड डोनेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा।
अपने संबोधन में भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अपना एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं इस कार्यक्रम में हमें अपनी सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चित करवानी होगी। इस समय हम एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहे है जब विश्व गुरू बनने के रास्ते पर है। ऐसे पखवाड़े हमारे लिए एक संकल्प का अवसर हो सकता है। उन्होंने कहा कि आप सब पूरे पखवाड़े में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएंगे। सेवा ही संगठन की भाव को हमें अपने जीवन में उतारना है। आगे उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक पूरे एक पखवाड़े तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जिसमें आपकी सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को जिले में और 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। 17 सितम्बर और 2 अक्टूबर को विशेष रूप से कुछ सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित करके स्वच्छता अभियान चलाएंगे, साथ ही देश के महानगरों में जहां भूमि उपलब्ध हो सके, वहां हम नमो वन की स्थापना करेंगे और हर स्थानीय निकाय में एक नमो पार्क को विकसित करेंगे । श्री सिसोदिया ने कहा कि 17 सितंबर से 24 सितंबर तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सरकारी अधिकारियों के द्वारा सरकारी केंद्रों में तो लगाए ही जाएंगे, हम समाज के अन्य चिकित्सकों के सहयोग से अधिक से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेंगे जिसमें नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था दी जाएगी।
आगे उन्होंने बताया कि जिले में एक संगोष्ठी का आयोजन करेंगे और प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पल आमंत्रित नागरिकों को संबोधित और अवगत कराएंगे। इस अवसर पर  प्रधानमंत्री श्री मोदी  के जीवन पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। संगठन एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार करा रहा है जिसे अधिक से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में दिखने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री के जीवन पर लिखी गई सबसे अच्छी किताब को हम नागरिकों को शुल्क के आधार पर वितरित करने का कार्य करेंगे। 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को हम भाजपा के हर बूथ पर पहले से भी कार्यक्रम आयोजित करते थे। इस वर्ष भी करेंगे।  नागरिक संगोष्ठियों का आयोजन करेंगे जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत और उनके विचारों को नागरिकों के बीच ले जाएंगे, कार्यक्रम, जैसे बच्चों के लिए चित्रकला, दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरणों का वितरण करेंगे। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण पुष्पांजलि जैसे कार्यक्रम के लिए हमने जिला के कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की है।
अपने संबोधन में ललन प्रताप सिंह ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे साल भर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की सेवा करते है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता अपनी निर्धारित कार्यों को भी पूरा करते है और संगठन के कार्यों में भी पूरी निष्ठा से अपना योगदान देते है। यह समय भी पूरा सेवा भाव से …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here