Home चर्चा में चंगोरी गाँव में अवैध शराब पर महिला कमांडो की सबसे बड़ी कार्रवाई,...

चंगोरी गाँव में अवैध शराब पर महिला कमांडो की सबसे बड़ी कार्रवाई, 194 गैलन लहान और 60 लीटर माउहा शराब जब्त: विधायक ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

863
0
संवाददाता – निलेश सिंह
अकलतरा:
अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के चंगोरी गाँव में महिला कमांडो की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 194 गैलन महुआ लहान और 60 लीटर तैयार माउहा शराब को जब्त किया है। यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था का साहसिक उदाहरण बनी, बल्कि गाँव की महिलाओं की जागरूकता और हिम्मत ने भी एक नई मिसाल कायम की है।
 गाँव की महिलाओं ने खुद पकड़ी अवैध शराब
चंगोरी गाँव की जागरूक महिलाओं ने पहले अवैध शराब के अड्डे की पहचान की और इसकी जानकारी प्रशासन को दी। इसके बाद महिला कमांडो की विशेष टीम मौके पर पहुंची और योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में लहान और शराब जब्त की। एक आरोपी बबलू पटेल उम्र 32वर्ष निवासी चांगेरी को पकड़ने में मिली सफलता, 3 आरोपी फरार
 
 विधायक ने लगाए प्रशासन पर गंभीर आरोप
इस कार्रवाई के बाद अकलतरा विधायक ने एक वीडियो जारी कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा:
 “मेरे विधानसभा क्षेत्र के चंगोरी गाँव का वीडियो है, जहाँ गाँव की महिलाओं ने अवैध शराब को पकड़ा है। यह मामला कोई एक गाँव का नहीं है, लगभग सभी गावों में अवैध शराब खुलेआम बिक रही है। “मेरा आरोप है कि प्रशासन एवं विभागीय संरक्षण में ये सारा काम हो रहा है। जिसकी सूचना मैंने 29/08/2025 को जिला प्रशासन को भी दिया था। मैंने पहले भी कहा है कि इस सरकार में मधुशाला के लिए तो जगह है, लेकिन पाठशाला के लिए नहीं..!”
 प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
विधायक के इस बयान के बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का भी आरोप है कि अवैध शराब का धंधा विभागीय मिलीभगत से वर्षों से चल रहा है और कार्रवाई केवल नाममात्र की होती रही है।
जनजागृति बनी मुहिम की ताकत
चंगोरी की महिलाओं द्वारा उठाया गया यह कदम अब एक बड़े जनआंदोलन की शक्ल ले सकता है। महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति की दिशा में यह घटना एक प्रेरणास्पद उदाहरण बन गई है।
कार्यवाही के डर से दे डाली धमकी –
बता दें की इस कार्यवाही के डर से अवैध शराब बनाने वालो नें महिला कमांडो से बदसलुकी भी की और  जान से मरने की धमकी देते हुए गालिया भी दी, लेकिन वो कहते है ना की जब महिला अपने पे आ जाए तो क़्या नई कर देती उसी तरह डर-भय को दरकिनार करते हुए उन्होंने इतनी बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया जिसका श्रेय सिर्फ सिर्फ धनपुर और चंगोरी की महिलाओ को जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here