पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप
पेंड्रा, 14/09/2025
अग्रसेन जयंती समारोह समिति पेंड्रा द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए स्थानीय स्तर पर रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश जालान ने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने निशुल्क जांच की और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी।
श्री जालान ने रक्तदान करते हुए कहा, “रक्तदान महादान है। हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करके ज़रूरतमंदों की जान बचाने में मदद करनी चाहिए। यह न केवल मानवता की सेवा है, बल्कि हमारे समाज को एकजुट करने का माध्यम भी है।”
इस अवसर पर अग्रसेन समाज के कई प्रमुख सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना और अग्रसेन महाराज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना था उक्त कार्यक्रम में अग्रसेन जयन्ती समिति के अध्यक्ष शारदा चरण पसारी, ओमप्रकाश बंका,बाबी महलवाला,दीपक गोयल,सुमित जालान,शुभम अग्रवाल आदि उपस्थित थे









