Home चर्चा में प्रधान पाठक अभिनय सिंह बघेल माता जी के पुण्यतिथि पर प्राथमिक शाला...

प्रधान पाठक अभिनय सिंह बघेल माता जी के पुण्यतिथि पर प्राथमिक शाला च्यूल में किया गया न्योता भोज का आयोजन

37
0

एमसीबी-

विकासखंड भरतपुर अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला च्यूल में पदस्थ प्रधान पाठक अभिनय सिंह बघेल द्वारा माता जी की पुण्यतिथि पर न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीआरसी भरतपुर देवेंद्र गुप्ता, संकुल केंद्र प्रभारी रश्मि जायसवाल, संकुल समन्वयक उपेंद्र सिंह, शशि कुमार गुप्ता, धनंजय श्रीवास्तव, एवं संकुल के सभी शिक्षक व स्कूल के सभी बच्चे उक्त न्योता भोज कार्यक्रम में उपस्थित थे।

हम बता दें कि अभिनय सिंह बघेल का कहना है, कि मैं हर वर्ष स्कूल में बच्चों के साथ माता जी की पुण्यतिथि का भोज कार्यक्रम करता हूं। जिसमें सभी शिक्षक और मेरे स्कूल के सभी बच्चे शामिल रहते हैं। इस अवसर पर मेरे स्कूल के सभी बच्चे और सभी शिक्षकों को न्योता भोज में चावल, दाल, सब्जी ,खीर ,पुरी एवं फल आदि दिया गया। तथा सभी बच्चों को पेन पेंसिल कॉपी वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here