Home चर्चा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

27
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर, 21 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे धुरवा समाज और माहरा समाज के भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप भी पहुंचे हैं।
​हवाई अड्डे पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी,जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, जगदलपुर के महापौर श्री संजय पांडेय, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना, महेश गागड़ा, डॉ सुभाऊ कश्यप, श्री लच्छू कश्यप, बैदूराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदर राज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here