Home चर्चा में निसदा में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

निसदा में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

169
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। सोमवार को राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के तहत ग्राम निसदा सेक्टर छटेरा में विशेष स्वास्थ्य जागरुकता अभियान एवं पोषण परामर्श शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें आकर्षक बैनर पोस्टर व प्रदर्शनी के माध्यम से सुगर एवं तेल की खपत कम कर मोटापा की रोकथाम, आहार प्रबंधन, भोजन में विविधता एवं स्थानीय सामग्रियों से बनाई व्यजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में होने वाली पोषण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच, जनप्रतिनिधि गण महिलाएं किशोरी बालिका, 6 वर्ष के बच्चों के पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साथ ही किशोरियों को सेनिटरी पैड तथा 0-6 वर्ष के स्वस्थ्य बालक बालिकाओं के पालको को सम्मानित किया गया। सभी ने अपने व अपने परिवारों को स्वस्थ सुपोषित रखने की शपथ भी ली।इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती प्रीति वर्मा,
ग्राम सरपंच, पंचगण,मितानिन आरएचओ,सीएचओ स्वास्थ सुपरवाइजर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाओ की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here