Home चर्चा में लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त लोगो का जीना हुआ दूभर

लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त लोगो का जीना हुआ दूभर

155
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश से जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है जिसका ताजा उदाहरण हमे धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसटटी में देखने को मिल रहा है लगातार हो रही बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया है, सड़कें तालाब बन गई हैं, और आवागमन में बाधा आ रही है. कई मोहल्लों में पानी भर गया है और स्कूलों में जलभराव के कारण पढ़ाई में बाधा आ रही है,शहरों और कस्बों में सड़कें तालाबों में बदल गई हैं और पानी घरों में भी घुस गया है, जिससे लोगों का जन-जीवन प्रभावित हुआ है.
कृषि और व्यवसाय पर असर: बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है और बाजारों में भी खरीदारी कम देखी गई है, जिससे व्यापारियों पर असर पड़ा है.
आवागमन में दिक्कत: पानी घुटना तक भर जाने के कारण लोगो को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है खास कर छोटे छोटे स्कूली बच्चों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है शाशन और प्रशासन की इस ओर ध्यान देने की सख्त आवश्यकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here