Home चर्चा में आरंग व्यापारी संघ की ऐतिहासिक बैठक: GST सुधार, व्यापारिक विकास एवं सरकारी...

आरंग व्यापारी संघ की ऐतिहासिक बैठक: GST सुधार, व्यापारिक विकास एवं सरकारी आश्वासन

70
0

सोमन साहू/आरंग, 25 सितंबर 2025 –

24 सितंबर 2025 को आरंग के न्यू रेस्ट हाउस में आरंग व्यापारी संघ द्वारा आयोजित विशेष बैठक में माननीय मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में GST में किए गए नए सुधारों, व्यापारिक विकास, बुनियादी ढांचे की समस्याएं, शहरी विकास एवं सभा के ध्यानार्थ विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य बिंदु:

– GST सुधार: बैठक में GST के हालिया सुधारों पर व्यापक चर्चा की गई और सभी उपस्थित व्यापारियों ने इस नीति को आम जनता एवं व्यापार समुदाय के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

– श्री सूरज शर्मा(अध्य्क्ष -व्यापारी संघ आरंग)ने इन सकारात्मक बदलावों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और सम्मानिय मंत्री जी को सभी व्यापरियो की ओर से धन्यवाद दिया

– व्यापारी भवन की मांग: आरंग व्यापारी संघ ने माननीय मंत्री जी के समक्ष शहर में एक आधुनिक व्यापारी भवन निर्माण की मांग रखी, जिसे मंत्री जी ने शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

– बस स्टैंड व्यापारिक कॉम्प्लेक्स: बस स्टैंड व्यापारिक कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों ने पूर्व सरकार द्वारा लिए गए “कॉम्प्लेक्स को तोड़कर नया निर्माण” वाले निर्णय का कड़ा विरोध किया बताया गया बस स्टैंड व्यवसायिक कॉम्लेक्स मजबूत स्थिति में है ‘तोड़ने से सरकारी धन की बर्बादी और व्यपारियो को बेवजह आर्थिक और मानशिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा जो कि व्यपारियो के लिए असहनीय होगा अतः मंत्री जी को सुझाव दिया गया कि इस प्रस्ताव को निरस्त कर दिया जाए उसी को तोड़कर उसी को बनाने से क्या फायदा है इससे अच्छा है की उक्त राशि को जरूरतमंद किसी अन्य क्षेत्र में नए व्यापारिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण में लगाया जाए। जिससे व्यापार भी बढ़ेगा और व्यापार का दायरा भी बढ़ेगा और आरंग का व्यापार क्षेत्र भी आगे बढ़ेगा सभी को नया व्यापार करने हेतु नया जगह नया अवसर मिलेंगे

– नवीनीकरण अनुबंध में वृद्धि: एक अच्छी खबर यह है कि बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स में दुकानों का नवीनीकरण अनुबंध अब 10 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है और रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।जिसके लिए बस स्टैंड कॉम्लेक्स व्यपारियो ने आदरणीय मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी एवम आदरणीय dr सन्दीप श्री जैन जी को सादर धन्यवाद ज्ञापित किया

सरकारी आश्वासन:

माननीय मंत्री जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक विकास एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

धन्यवाद और आभार:

आरंग व्यापारी संघ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय मंत्री जी, जिला प्रशासन एवं स्थानीयब प्रतिनिधियों आदि का सादर धन्यवाद दिया और नए नीतिगत बदलावों के कारण आम जनता एवं व्यापार समुदाय को मिलने वाली राहत के लिए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here