Home चर्चा में लखनपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

लखनपुर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

29
0
लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल
लखनपुर सरगुजा।।
भारतीय जनसंघ के प्रखर विचारक, संगठन शिल्पी एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती लखनपुर मंडल में गरिमामय रूप से मनाई गई। मंडल के सभी 50 बूथों पर उनके छायाचित्र स्थापित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन मूल्यों और विचारों से कार्यकर्ताओं व आमजन को अवगत कराया गया।
जयंती के अवसर पर मंडल के 12 शक्ति केंद्र प्रभारियों को यह दायित्व सौंपा गया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें और इसके उपरांत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण करें। वृक्षारोपण के बाद पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने मंडल के सभी 50 बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने उनके जीवन परिचय और विचारधारा को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि उनके संदेश को आम जनता तक पहुँचाएं।
लखनपुर नगर में मंत्री निवास पर भी पंडित जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, शिवराज सिंह, सचिन बंसल, लक्ष्मण साहू, यतेन्द्र पाण्डेय, सुरेश जायसवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
शक्ति केंद्र स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक कामेश्वर राजवाड़े, चेतन राजवाड़े, घर भरन राजवाड़े, लालजीत पैकरा, कर्मेंद्र राजवाड़े, प्रभु सिंह, मैनेजर सिंह, विष्णु राजवाड़े, बुधन सिंह सहित सभी 50 बूथ अध्यक्षों ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।
पूरे लखनपुर मंडल में हुए इस व्यापक आयोजन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन और उनके एकात्म मानववाद के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here