Home चर्चा में गुजरात भाजपा द्वारा बाढ़ पीड़ितों के राहत सामाग्रियों पर कांग्रेस पार्टी की...

गुजरात भाजपा द्वारा बाढ़ पीड़ितों के राहत सामाग्रियों पर कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक नजर अमानवीय कृत्य

29
0

-कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं,भाजपा गुजरात द्वारा भेजे गये राहत सामग्री पर राजनीती करना अशोभनीय कृत्य – संतोष गुप्ता

रिकेश्वर राणा/दंतेवाड़ा | भाजपा दंतेवाड़ा के प्रवक्ता दीपक बाजपेयी ने कांग्रेस पार्टी के महामंत्री रविश सुराना के गुजरात भाजपा द्वारा भेजे गए राहत सामग्रियों पर किये गये टिपण्णी को अमानवीय कृत्य बताते हुए कहा की सर्वप्रथम गुजरात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष,सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का वो आभार व्यक्त करते है की भीषण बाढ़ जैसे त्रासदी में गुजरात भाजपा ने चिंता व्यक्त की एवं सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए 05 कंटेनर राशन सामग्री भेजी जिसमे कपडे,बर्तन,सूखा राशन,आलू,प्याज एवं अन्य सामाग्रियां थी जिसका वितरण निशुल्क तौर पर बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में सीधे पीड़ितों से मुलाकात कर भाजपा पदाघिकारी,जनप्रतिनिधी एवं कार्यकर्ताओं ने किया |

श्री बाजपेयी ने कहा की कांग्रेस के महामंत्री रविश सुराना को बाढ़ पीड़ितों के लिए अगर जरा सा भी सहानुभूति होती तो वे जो आलू और प्याज जो ख़राब हो चुके थे जिसे अलग कर हटाया गया था उसका वीडियो बनाकर राजनीती करने का प्रयास नहीं करते,भारी बारिश के बीच गुजरात से जो कंटेनर रवाना हुए उनमे सूखे राशन के साथ आलू प्याज भी था,कंटेनर दंतेवाड़ा पहुँचने में 05 दिन का समय लगा और जब पहुंचा तो भारी बारिश के कारण 02 दिन का समय खाली करने में लगा,बाकि सामग्री से जो आलू प्याज ख़राब हो रहे थे उसे अलग कर दिया गया था चूँकि बाकि अन्य सामग्रियों का वितरण किया जा सके और खराब आलू प्याज किसी को न मिले | श्री बाजपेयी ने कहा की चाहे युद्ध का समय यो या प्राकृतिक आपदा कांग्रेस हमेशा से राजनीती करती है ऐसे वक्त पर उन्हें मानवता का परिचय देना चाहिए |

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने भी कांग्रेस के महामंत्री रविश सुराना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की भाजपा गुजरात का हम आभार व्यक्त करते है जिन्होंने दंतेवाड़ा एवं बस्तर के बाढ़ पीड़ितों के दर्द को समझा एवं अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उनके सहयोग हेतु 05 कंटेनर सामग्री भेजी जिसमे 4000 किट सामाग्री भेजी गयी थी,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँचकर भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के सहयोग से लगभग 2500 किट वितरित किया गया है बाकि किट का भी वितरण कार्य जारी है,चूँकि गुजरात से यहाँ पहुँचने में और बांटने में लगभग 7 से 8 दिन का समय लगा तो जो आलू प्याज ख़राब हो रहे थे उन्हें अलग किया गया था ताकि वो किसी तक न पहुंचे,कांग्रेस हमेशा आपदा में राजनीतिक अवसर तलाशने का कार्य करती है कभी फटी साडी तो कभी आलू प्याज के नाम पर ओछी बयानबाजी करती है उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, भाजपा के अलावा कांग्रेस पार्टी ने दंतेवाड़ा बाढ़ पीड़ितों का सहयोग नहीं किया कम से कम मानवता का परिचय ही देना चाहिए ये वक्त राजनीती करने का नहीं सभी को बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करना चाहिए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here