Home चर्चा में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नवरात्री के पावन पर्व पर माँ दंतेश्वरी...

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नवरात्री के पावन पर्व पर माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश के सुख एवं समृद्धि की कामना की

15
0

अर्जुन झा/दंतेवाड़ा | बस्तर लोकसभा के सांसद महेश कश्यप सहपरिवार आज दंतेवाड़ा पहुंचे, दंतेवाड़ा आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता,विधायक चैतराम अटामी समेत भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया | सांसद महेश कश्यप के साथ चित्रकोट विधानसभा के विधायक विनायक गोयल भी दंतेवाड़ा पहुंचे जिनका भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया |

सांसद महेश कश्यप एवं चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुँच पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की | बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा किया,सांसद महेश कश्यप ने नवरात्री एवं दशहरा के पावन पर्व की प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दिया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here