एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण का आखिरी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक अंदाज में खेला गया। दोनों टीमों ने 20 ओवर में 202-202 रन बनाए और मैच टाई पर समाप्त हुआ। विजेता का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ, जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हराकर जीत दर्ज की।
सुपर ओवर में भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने श्रीलंका के 2 बल्लेबाज़ों को आउट कर दिया। इस ओवर में केवल 2 ही रन बने, जिसे इंडिया ने बड़े ही आसानी से बना लिया। इस तरह एशिया कप के अंतिम मुकाबले को भारत ने सुपर ओवर में जीता। भारत और पाकिस्तान के बीच अब एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा।









