जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल
जिला जांजगीर-चांपा : जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने पुलिस प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना चांपा पुलिस ने शिवनी उमरेली रोड फाटक और हाईवे अंडरब्रिज के पास छापा मारकर 02 आरोपियों को 60 पाव देशी शराब के साथ धर दबोचा। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 4800 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
1. व्यास नारायण यादव, पिता रथ राम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी दुरपा बाराद्वार शक्ति
2. मुकेश यादव, पिता कन्हैया यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी सरहर बाराद्वार शक्ति
दोनों आरोपियों के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई का पूरा विवरण
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने पूर्व में ही थाना प्रभारियों को अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ सख्त निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में चांपा थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
मुखबिर की पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से शराब बरामद की।
पुलिस की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्यवाही में उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक अमृत सलूजा, आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया, वीरेश सिंह और जयउरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रशासन का सख्त संदेश
इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से स्पष्ट है कि जांजगीर-चांपा पुलिस जिले में अवैध शराब कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं देगी। पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से नशे के कारोबारियों में खौफ का माहौल है, वहीं आमजन ने भी इस सख्त कार्रवाई की सराहना की है।









