अर्जुन झा/बस्तर। जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने ग्राम पंचायत दुबेउमरगांव और मधोता -1 में शारदीय नवरात्रि दुर्गोत्सव पंडाल में शामिल होकर माता रानी का दर्शन किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मातृशक्ति से मुलाकात की और आदि कर्मयोगी अभियान के विषय में चर्चा की। शंकुतला कश्यप ने अपने और क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया।
आदि कर्मयोगी अभियान के बारे में चर्चा

श्रीमती कश्यप ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना और उत्तरदायी शासन को मजबूत करना है। इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जैसे कि आदि सेवा केंद्रों की स्थापना और विलेज विजन एक्शन प्लान तैयार करना। जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने कहा कि नवरात्रि में आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना किया जाता है, जो भक्तों को आध्यात्मिक और धार्मिक रूप से मजबूत बनाता है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य मिलता है और भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है।शारदीय नवरात्रि का समापन विजयदशमी के दिन होता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नड़गु नाग ,नरपत कश्यप,बसंत गावरे ,बलराम ,जगदीश, धनीराम, भकचंद ,अंबिका ठाकुर एवं मधोता और दुबे उमरगांव के महिला पुरूष ग्रामीण जन उपस्थित थे।









