बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से दुखद खबर सामने आई है। राजकिशोर नगर, स्टेट बैंक के पास रहने वाले बिल्डर चित्र सेन के पुत्र, संस्कार सिंह ने घर में रखी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, संस्कार सिंह पिछले दो वर्षों से मेडिकल में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा था और आज भोपाल जाने वाला था। लेकिन उससे करीब एक घंटे पहले ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
सरकंडा थाना के टीआई नीलेश पांडे ने मौके पर दलबल के साथ पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं ताकि यह समझा जा सके कि संस्कार ने यह कदम क्यों उठाया।







