Home चर्चा में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने किये माँ दंतेश्वरी के दर्शन

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने किये माँ दंतेश्वरी के दर्शन

20
0

दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा

दंतेवाड़ा | भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल नवरात्री के पावन पर्व के 9 वें दिन बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार दंतेवाड़ा पहुंचे एवं पूजा अर्चना कर राष्ट्र एवं प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं कैबिनेट व प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा केदार कश्यप ने भी माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की | दंतेवाड़ा आगमन पर विधायक चैतराम अटामी,जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता,महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी,जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दलाल मुडामि समेत भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने पयष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया | क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भाजपा पदाघिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए एवं क्षेत्रवासियों को नवरात्री व दशहरा पर्व की शुभकामनाएं व बधाई दिया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here