लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत और चीन के रिश्तों में एक नई उड़ान भरने जा रही है। पांच साल से ठप पड़ी दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स की सेवा अब दोबारा शुरू होने जा रही है। 26 अक्टूबर 2025 से इंडिगो (IndiGo) अपनी उड़ानें फिर से शुरू करेगी। यह फैसला दोनों देशों के बीच धीरे-धीरे सामान्य होते रिश्तों और हाल ही में हुए राजनयिक प्रयासों का नतीजा है। यात्रियों और कारोबारी जगत के लिए यह खबर किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
इंडिगो ने ऐलान किया है कि वह 26 अक्टूबर से कोलकाता से ग्वांगझू (Guangzhou) के बीच नॉन-स्टॉप डेली फ्लाइट शुरू करेगी। इसके अलावा कंपनी जल्द ही दिल्ली से ग्वांगझू के बीच भी डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत करेगी। इस रूट पर एयरबस A320neo विमान इस्तेमाल किया जाएगा। इंडिगो का कहना है कि यह उड़ानें दोनों देशों के बीच पर्यटन, व्यापार और रणनीतिक साझेदारियों को नई ऊर्जा देंगी।
भारत-चीन के बीच 26 अक्टूबर से शुरू होने वाली डायरेक्ट फ्लाइट कोलकाता से उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट रोजाना रात 10 बजे कोलकाता से उड़ेगी और सुबह 4:05 (चीन का लोकल टाइम) ग्वांगझू शहर में लैंड करेगी। स्काईस्कैनर में सर्च करने के बाद हमें पता चला कि इस उड़ान का टिकट प्राइस 15,708 रुपये।







