Home चर्चा में भाजपा नेता की सोशल मीडिया पोस्ट पर गरमाई राजनीति

भाजपा नेता की सोशल मीडिया पोस्ट पर गरमाई राजनीति

12
0

कांग्रेस ने भाजपा नेता अर्जुन हेमला के खिलाफ थाने में की शिकायत 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक भाजपा नेता की सोशल मीडिया पोस्ट ने इन दिनों सियासी घमासान मचा दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने गृहमंत्री विजय शर्मा के करीबी भाजपा नेता अर्जुन हेमला के खिलाफ कोतवाली थाना बीजापुर में शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अर्जुन हेमला ने सोशल मीडिया फेसबुक प्लेटफार्म पर कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र पोस्ट की है। यह पोस्ट न केवल उनकी मानहानि करती है, बल्कि सामाजिक वैमनस्य और अशांति फैलाने का प्रयास भी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर के नेतृत्व में की गई शिकायत में मांग की गई है कि इस मामले में अर्जुन हेमला के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। श्री राठौर ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि भाजपा हमेशा समाज में अशांति फैलाने का काम करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जय कुमार नायर, आर. वेणुगोपाल राव, प्रवीण डोंगरे, कलाम खान, संतोष गुप्ता, श्यामू गुप्ता, जगबंधु मांझी, दिनेश पुजारी, प्रवीण उद्दे, जितेंद्र कुमार हेमला, पुरुषोत्तम खत्री, राजू गांधी, कल्याण सिंग, राजीव सिंह, गिरधारी लाल राठी, बाबूलाल राठी, महेश खत्री, इदरीश खान, नेहरू बघेल, रमेश यालम, महिला कांग्रेस की शेख रजिया, गीता कमल, पार्षद बबीता झाड़ी, संजना चौहान, पूनम भगत, माधुरी जुमार, पुष्पा गोसाई, जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here