कोरबा संवाददाता – हेमलाल झारिया
कोरबा। करतला में विजयादशमी पर्व के अवसर पर इस वर्ष भव्य दशहरा उत्सव मेला का आयोजन किया गया। उत्सव के तहत श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान एवं अन्य पौराणिक पात्रों की झांकियों के साथ नगर भ्रमण किया गया तथा रावण दहन के साथ परंपरागत रूप से दशहरा मनाया गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली।
मेले के दौरान नाटक, कर्मा नृत्य और जसगीत जैसी पारंपरिक इनामी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें आसपास के ग्रामों से भारी संख्या में कलाकारों ने भाग लिया। हजारों की संख्या में दर्शक देर रात तक मेले का आनंद लेते रहे।
नाटक प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान — ग्राम लबेद
द्वितीय स्थान — ग्राम जोगड़ा
तृतीय स्थान — संयुक्त पुरस्कार ग्राम कटकोना एवं क्रोन्धा
कर्मा नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम — सिथरा
द्वितीय — दर्रीडीह
तृतीय — तुर्रीकठरा
जसगीत एवं जस झांकी प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम — आत्माराम (टीमनभौना)
द्वितीय — चोलेश्वर (कलगामार)
तृतीय — रामबाई (चारमार)
अंत में ग्राम करतला दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर इनाम वितरित किए गए। समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी वर्षों में भी करतला का दशहरा उत्सव और अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा।









