बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= महापौर संजय पाण्डेय और अन्य लोगों ने किया डॉ. रमन सिंह का भव्य स्वागत =
जगदलपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह बुधवार को स्टेट प्लेन से जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर महापौर संजय पाण्डेय व अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ सिंह का आत्मीय स्वागत किया । विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आए हैं। वे एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में और लालबाग में आयोजित स्वदेशी मेला शामिल होंगे। हवाई अड्डे पर जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्वागत किया।









