बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
बस्तर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत बस्तर में वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धजनों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जनपद पंचायत बस्तर के सभाकक्ष में विकास खंड स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई।

समारोह में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए वरिष्ठ नागरिक और वृद्धजन शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी वृद्धजनों को शाल और श्रीफल देकरसम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद हमारे जीवन की दिशा तय करते हैं। आज उन्हें हम सम्मान और स्नेह देने के साथ-साथ उनकी देखभाल और साथ रहने का संकल्प लें। उनका सुख और स्वास्थ्य ही हमारे समाज की प्रगति और परिवार की खुशहाली का आधार है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन दिवस सिर्फ एक दिन मनाने के लिए नहीं है, लेकिन हमें यह याद दिलाता है कि हर समय बुजुर्गों के प्रति सम्मान और प्रेम बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है। जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्ग परिवार का मेड़ खुटा (नींव) है और नींव की देखभाल करना हम सब की जिम्मेदारी है जिस प्रकार हम नींव को मजबूती और स्वस्थ रखेंगे देखभाल पालन पोषण करेंगे । समारोह के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष बस्तर संतोष बघेल जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, जनपद सीईओ भानुप्रताप चुरेंद्र, पंचायत निरीक्षक दिनेश साहु,समली कश्यप जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।









