रिपोर्ट-खिलेश साहू
कहा- कुरूद और भखारा में हो रहा विकास, आने वाली पीढ़ी को होगा लाभ
कुरुद विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भखारा भठेली में नया बस स्टैंड के समाने नगर पंचायत द्वारा बनाए गए अटल परिसर का गुरूवार को पूर्व मंत्री व विधायक अजय चन्द्राकर ने फीता काटकर एवं माल्यर्पण कर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अनेक कार्यों का शिलान्यास भी किया। चन्द्राकर ने कहा कि कुरूद और भखारा में रखी जा रही नींव आने वाले पीढ़ी के लिए मिशाल बनेगा। भखारा में नगर पंचायत द्वारा नया बस स्टैंड के पास 20 लाख रुपये की लागत से भव्य अटल परिसर का निर्माण किया गया है।

जिसका गुरुवार को दोपहर क्षेत्र के विधायक अजय चन्द्राकर ने विधिवत लोकार्पण किया। साथ ही दो कार्य मुक्तिधाम 80 लाख एवं मंडी में शेड लगाने हेतु 16 लाख का शिलान्यास किया। उन्होंने जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुरूद और भखारा में विकास कार्यों की डाली जा रही नींव आने वाले पीढ़ी का बनेगा। उन्होंने कहा कि दोनों ही नगर में वे कोई फर्क नहीं मानते। यहां के नागरिक अब अपने आपको शहरी वातावरण में डाले, कि वे शहर के निवासी हैं। पूर्व केबिनेट मंत्री ने एक दशक तक हुई गेप का जिक्र करते हुए कहा कि सत्ता में रहने के बाद भी इस क्षेत्र के विधायक रहे लेखराम साहू एवं कांग्रेसियों ने यहां विकास कार्यों के लिए कोई काम नहीं नहीं किए। पांच साल सत्तारूढ़ में रहते हुए भी सिलौटी में कॉलेज नही खुलवा पाए। उन्होंने बताया कि भखारा में लाइवुड कॉलेज खुलेगी। जिसके लिए सारे प्रशासकीय औपचारिकता पूरी हो गई है।


उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में इन्कम ऑफ सोर्स के लिए गार्डन को स्थान्तरित कर यहां व्यवसायिक काम्प्लेक्स बनाए। जिसके लिए सर्वसम्मति बने। सड़क, स्वास्थ्य, पानी की समुचित व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि कुरूद विधानसभा क्षेत्र में सारे सुविधाएँ होगी। अब कुछ धार्मिक स्थलों को विकसित करने का काम करेंगे। रोजमूलक काम दिखे, लोगों तक पहुंचे। जीएसटी का फायदा मिले। अस्पतालों में डॉक्टरों की पूर्ति हो। नगर विन्यास, टाउन प्लानिंग ऐसे होना चाहिए कि लोग यहाँ आए तो सोंचे कि छोटे से गांव आज कहाँ से कहाँ पहुंच गए। ऐसी मानसिकता भी बनाए। विधायक ने अध्यक्ष एवं सीएमओ से रोजगार मूलक कार्यों को जीरो में करने निर्देश दिए। टेक्स वसूली पूरी तरह करने की बात कही। ताकि नगर पंचायत अपने पैरों पर खड़े होकर जनहित के कार्यों में खर्च कर सके । उन्होंने विकास की चिंता उन पर छोड़ देने का भरोसा दिलाया। इसके पूर्व सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने प्रतिवेदन पठन किया।


अध्यक्ष ज्योति जैन ने नगर पंचायत के विकास को पंख लगाने वाले विधायक चंद्राकर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि
उनके आशीर्वाद से जनता के अनुरूप नगर को विकसित करने का प्रयास करेंगे। आभार व्यक्त हरख चंद जैन ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति पूजा राजू सिन्हा, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष सतीश जैन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, आनन्द यदु, रवि सिन्हा, सिंधु बैस, पूर्णिमा साहू, रामगोपाल देवांगन, छत्रपाल बैस, रोशन केला, नेताप्रतिपक्ष अविनाश गौर, रामकृष्ण नेताम, राजू सिन्हा, गौतम जैन एवं पार्षद गण सहित बड़ी संख्या में जनप्रनिधि एवं गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। बार-बार छुट्टी लेने वाली इंजीनियर को लगाई फटकार मंच से विधायक ने नगर पंचायत भखारा की महिला इंजीनियर ज्योति साहू की लगातार छुट्टी लेने की शिकायत पर विधायक चन्द्राकर ने फटकार लगाते हुए कहा कि आप हमेशा छुट्टी लेती है। यह अंतिम चेतावनी है। काम करना है तो ढंग से करें, अन्यथा हमेशा के लिए छुट्टी ले लें।









