दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा
शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा में मनोविज्ञान विभाग और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य इकाई जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया । जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया रंगोली, पोस्टर, और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस मंडल जिला चिकित्सा अधिकारी ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति होने वाली समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक रहने हेतु संदेश दिया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रत्ना बाला मोहंती ने इस संबंध में छात्र-छात्राओं को जिस मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में रूढ़ियुक्ति से दूर होकर मानसिक स्वास्थ्य के लिये जागरूक रहने की अपील किया गया । डॉ.दिनेश कुमार लहरी विभाग अध्यक्ष मनोविज्ञान ने मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर इस वर्ष की थीम पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को अवगत कराया और समाज के लोगों को जागरूक रहने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया ।
यूनिसेफ दंतेवाड़ा से श्रुति मैडम ने भी कहानी के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को कैसे ठीक रखें इस संबंध में जानकारी दिया गया । सुश्री ममता साहू ने सामान्य मेंटल हेल्थ लक्षण को छात्र-छात्राओं को अवगत कराएं और इसके बचाव के उपाय बताएं । कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. अंजली कश्यप, श्री सिद्धार्थ देवांगन , श्री दुष्यंत ताराम , श्री बंशीधर चौहान सुश्री अंजलि मिंज, डॉ. भारती रजक क्रीड़ाधिकारी, अतिथि व्याख्याता तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |









