पीड़िता का एक करीबी दोस्त भी हिरासत में; मोबाइल लोकेशन से पुलिस को मिली बड़ी सुराग
पश्चिम बंगाल में एमबीबीएस छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के एक दोस्त को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिस पर शक जताया जा रहा है कि वही आरोपियों से संपर्क में था।
पुलिस के अनुसार, मोबाइल टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त सभी आरोपी नशे में थे और पीड़िता को झांसा देकर एक सुनसान जगह पर ले गए थे।

घटना के बाद पीड़िता ने हॉस्टल पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है और छात्र संगठनों ने घटना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।









