Home चर्चा में त्योहारी मांग और वैश्विक कारकों के चलते सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त...

त्योहारी मांग और वैश्विक कारकों के चलते सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल

11
0
संवाददाता – रौशनी सोनी
रायपुर।  वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, ब्याज दरों में संभावित कटौती और नवरात्र-दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों की मांग ने छत्तीसगढ़ के सराफा बाजार में सोना-चांदी के दामों को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया है। रायपुर समेत पूरे राज्य में बाजारों में भारी भीड़ देखी जा रही है।
निवेशक और ज्वैलर्स, दोनों की सक्रियता के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यह तेजी कुछ समय तक बनी रह सकती है, हालांकि ऊँचे स्तरों पर मुनाफावसूली की आशंका भी बनी हुई है।
तेजी के प्रमुख कारण:
अमेरिका-चीन तनाव के चलते सुरक्षित निवेश की मांग में इज़ाफा।
अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद।
चांदी में शॉर्ट कवरिंग से तेजी को बल।
नवरात्र और दीपावली को देखते हुए भारी स्थानीय खरीदारी।
तकनीकी स्तर (रायपुर स्पॉट मार्केट):
धातु सपोर्ट स्तर (₹) रेज़िस्टेंस स्तर (₹)
सोना (₹/10 ग्राम) 11,50,00 – 12,00,00 12,75,00 – 13,15,00
चांदी (₹/किलो) 1,37,000 – 1,43,000 1,58,000 – 1,62,000
एक स्थानीय सराफा व्यापारी के अनुसार, “₹12,75,00 प्रति 10 ग्राम से ऊपर सोने की कीमतों में आया ब्रेकआउट एक मजबूत तेजी का संकेत है, लेकिन निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि ऊँचाई पर मुनाफावसूली का दबाव आ सकता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here