Home खेल पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में तीन स्थानीय क्रिकेटरों की मौत, अफगानिस्तान ने ट्राई...

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में तीन स्थानीय क्रिकेटरों की मौत, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज से नाम वापस लेकर दिया करारा जवाब

234
0

पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ही पड़ोसी देश हैं, लेकिन इस समय उनके संबंध तनाव की स्थिति से गुजर रहे हैं। पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की, जिसमें अफगानिस्तान को काफी नुकसान हुआ। पाकिस्तान के हमले में तीन स्थानीय क्रिकेटरों की मौत उरगुन जिले में हो गई। इसके बाद अफगानिस्तान ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान की धरती पर होने वाली ट्राई सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है और पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा मारा है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया है कि ACB उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटरों (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) की दुखद शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त करता है, जिन्हें आज शाम पाकिस्तानी शासन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया। इन प्लेयर्स के साथ पांच और लोगों की मौत हुई, जबकि सात घायल हो गए। खिलाड़ी एक मैत्रीपूर्ण मैच में भाग लेने के लिए शाराना गए थे। उरगुन लौटने के बाद उन्हें निशाना बनाया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here