Home चर्चा में आरंग में आज किसानों की अहम बैठक: फसल मुआवजा, पानी संकट और...

आरंग में आज किसानों की अहम बैठक: फसल मुआवजा, पानी संकट और अन्य मुद्दों पर होगी रणनीति तय

32
0

सोमन साहू –

आरंग क्षेत्र के सभी किसानों का महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 25/10/2025 दिन शनिवार को कृषि उपज मंडी आरंग मे दोपहर एक बजे रखा गया है जिसमे ग्रीष्मकालीन रवी फसल लगाने हेतु पानी की माँग,एग्रीटेक पोर्टल मे किसानों का पंजीयन नहीं होने के विषय पर चर्चा,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व परिपत्र 6-4 के तहत कीटप्रकोप से फसल नुकसान के मुवावजा व बीमारियों से फसल क्षति पर मुआवजा की मांग,असमय बारिश के कारण से हुए फसल नुकसान के विषय में चर्चा व मुआवजा की मांग,सहकारी समिति मे जमा अमानत राशि पर ब्याज देने व रजिस्ट्री में श्रृण पुस्तिका की अनिवार्यता को बंद करने के कारण किसानो को होने वाले नुकसान के विषय में चर्चा सहित किसानों द्वारा रखे जाने वाले अन्य विषयों पर चर्चा कर किसानो के हित में आगामी रणनीति बनाई जायेगी किसान नेता पारसनाथ साहू,गोविंद चन्द्राकर,श्रवण चन्द्राकर,जनक राम आवड़े,द्वारिका साहू व जिला पंचायत सदस्य वतन अंगनाथ चन्द्राकर ने सभी किसानों को अनिवार्य रूप से बैठक मे भाग लेने की अपील किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here