Home टेक्नोलॉजी दिवाली से पहले फिर ठप हुई IRCTC की वेबसाइट, टिकट बुकिंग में...

दिवाली से पहले फिर ठप हुई IRCTC की वेबसाइट, टिकट बुकिंग में यूजर्स परेशान

31
0

भारतीय रेलवे की आधिकारिक टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म IRCTC की वेबसाइट एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार डाउन हो गई है। दिवाली से ठीक पहले वेबसाइट और ऐप के जरिए यूजर्स टिकट बुक नहीं कर पा रहे थे। एक बार फिर से कई यूजर्स ने IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुकिंग की दिक्कतों को रिपोर्ट किया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एक बार फिर से ‘This Site is currently unreachable please try after some time’ वाला मैसज दिख रहा है। यानी यह साइट अभी पहुंच से बाहर है कृपया कुछ समय बाद प्रयास करें।

दिवाली से ठीक पहले भी यूजर्स को टिकट बुक करने में समस्या आ रही थी। कुछ घंटो के बाद आईआरसीटीसी का सर्वर अप हुआ था, जिसके बाद फिर से रेल यात्री टिकट बुक कर पा रहे थे। इसे लेकर फिलहाल IRCTC की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। त्योहारी सीजन में आईआरसीटीसी की वेबसाइट में आई ये दिक्कत लाखों रेल यात्रियों को परेशान कर रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here