Home चर्चा में डी.एम.एफ. मद से कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा बहाली हेतु कलेक्टर...

डी.एम.एफ. मद से कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा बहाली हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

46
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

बेमेतरा, 20 अक्टूबर 2025।
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेमेतरा में डी.एम.एफ. मद से कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने आज जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपनी सेवा बहाली की मांग की है।

शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बताया कि वे विगत कई वर्षों से विद्यालय में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य कर रहे थे। उनके निरंतर प्रयासों से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। किंतु हाल ही में उन्हें यह कहते हुए सेवा से हटा दिया गया कि “अब वेतन हेतु फंड उपलब्ध नहीं है।”

शिक्षक-कर्मचारियों ने कहा कि यह निर्णय उनके लिए अत्यंत दुःखद और निराशाजनक है, क्योंकि इससे उनके परिवारों पर गहरा आर्थिक संकट आ गया है। उनका कहना है कि यह हटाया जाना किसी गलती या अक्षमता के कारण नहीं, बल्कि केवल फंड की कमी के कारण हुआ है, जो पूर्णतः अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने कलेक्टर महोदय से निवेदन किया कि मानवीय दृष्टिकोण से इस विषय पर संज्ञान लेते हुए उनकी सेवाओं को पुनः बहाल करने की कृपा करें, ताकि उनके परिवारों को जीवन की स्थिरता मिले और विद्यालय की शिक्षण प्रक्रिया निरंतर सुचारू रूप से चलती रहे।

ज्ञापन देने वालों में डी.एम.एफ. मद से कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने आशा व्यक्त की कि जिला प्रशासन इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के भविष्य को सुरक्षित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here