Home मुख्य ख़बरें साइक्लोन मोन्था’ का असर: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का...

साइक्लोन मोन्था’ का असर: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

116
0

यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों में पिछले दिनों से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पारा गिरने से दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा समेत कई राज्यों में ठंड पड़ने लगी है। कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखा जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी है। वहीं, साइक्लोन मोन्था अब कमजोर पड़ गया है लेकिन इसके बावजूद शनिवार तक चक्रवात प्रभावित इलाके में बारिश जारी रहेगी।

साइक्लोन मोन्था की वजह से मौसम में हुए बदलाव की वजह से बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तर भारत के कई दूसरे राज्यों में भी बारिश हो रही है।  मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी यूपी (पूर्वांचल) में शुक्रवार, 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 31 अक्टूबर को महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा के कई इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद है। यहां पर बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को केरल, तेलंगाना, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड में भी बारिश की उम्मीद है। 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here