Home टेक्नोलॉजी Google Maps में जल्द आएगा बैटरी सेवर फीचर, अब नेविगेशन के दौरान...

Google Maps में जल्द आएगा बैटरी सेवर फीचर, अब नेविगेशन के दौरान फोन नहीं होगा जल्दी डिसचार्ज

59
0

अगर आप अक्सर Google Maps का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने जरूर नोट किया होगा कि नेविगेशन के दौरान फोन की बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि Maps लगातार GPS का इस्तेमाल करता है और स्क्रीन भी लंबे समय तक ऑन रहती है. अब Google इस परेशानी को दूर करने के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी में है, जो बैटरी लाइफ को बढ़ा सकता है.

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, Google Maps के Android ऐप के APK फाइल में “Power Saving Mode” नाम का नया फीचर देखा गया है. यह फीचर अभी डेवलपमेंट के चरण में है और फिलहाल वर्जन 25.44.03.824313610 (बीटा रिलीज) में पाया गया है. इसका मतलब है कि कंपनी इसे आंतरिक रूप से टेस्ट कर रही है.

यह फीचर फोन की पावर खपत को कम करने के लिए स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली जानकारी को सीमित करेगा. जब यह मोड ऑन होगा, तो केवल जरूरी नेविगेशन डिटेल्स जैसे अगला टर्न, दिशा और दूरी जैसी बेसिक जानकारी ही स्क्रीन पर दिखेगी. इससे डिस्प्ले की ब्राइटनेस और ग्राफिकल लोड कम होगा, जिससे बैटरी की खपत घटेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here