बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के ब्लॉक मुख्यालय कोंटा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सुकमा जिला पुलिस ने “एका मिर्राना एकता एवं सद्भावना दौड़” का आयोजन किया।
सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में आयोजित इस एकता दौड़ में कोंटा के स्कूली छात्र छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पुलिस जवानों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में विशेष रूप से अनुविभागी अधिकारी राजस्व सुभाष शुक्ला, कोंटा थाना प्रभारी सलीम काका भाजपा जिला उपाअध्यक्ष पी. विजय सहित पुलिस अधिकारी, शिक्षक, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि देश की अखंडता, एकता और राष्ट्रीय भावना को सशक्त बनाने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ लेकर एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।









