Home चर्चा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस व देवउठनी एकादशी पर विद्या उपनगर में महाआरती...

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस व देवउठनी एकादशी पर विद्या उपनगर में महाआरती व भव्य आतिशबाजी के साथ मनाई गई खुशियां

24
0
बिलासपुर संवाददाता – विमल सोनी
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर आज बिलासपुर के विद्या उपनगर स्थित गायत्री मंदिर चौक में श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने अपने परिवार सहित वार्ड एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ लक्ष्मी नारायण, तुलसी माता और हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न की।
पूजन उपरांत भोग-प्रसाद वितरण किया गया तथा भव्य आतिशबाजी के माध्यम से उत्सव की खुशी का इजहार किया गया।
कार्यक्रम में बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर के साथ समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक — नवीन ठक्कर, बबलू केशरवानी, विनय अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह, संजय दवे, प्रशांत पांडेय, हेरी डेनियल, उत्तम चटर्जी, संदीप मिश्रा, संतोष चौहान, अनिल शुक्ला, दिलीप साहू, रमेश मौर्य, संजय थवाईथ, दीपक मजूमदार, संजीत राय, छोटू बर्डे, राजेंद्र बिष्ट, संगीत मोइत्रा, गुड्डू चंदेल, छोटू यादव, अविनाश चंदेल, जलहर प्रसाद, दिनेश राजपूत, शुभ आशीष डे, राजा यादव, सन्नी चौहान, नजीर भाई, बब्ला ठाकुर, अजय गोस्वामी, प्रमोद श्रीवास, यश सिंह, पप्पू बिष्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महिला समिति की ओर से सीमा सिंह, दीप्ति शुक्ला, स्मिता मोइत्रा, सुषमा साहू, अंजलि सचदेव, ममता पांडेय, कोमल बर्थडे, सविता महेश्वरी, विमल टोप्पो, सविता पांडेय सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ राज्य स्थापना दिवस की मंगलकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here