Home कोरबा जमनीपाली टोल प्लाजा में मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप — भाजपा नेता...

जमनीपाली टोल प्लाजा में मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप — भाजपा नेता झामलाल साहू ने की ठेका कम्पनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

26
0

कोरबा संवाददाता – योगेन्द्र राठौर

कोरबा। कोरबा–चांपा नेशनल हाईवे 149B पर स्थित जमनीपाली टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष झामलाल साहू ने टोल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि “UVA इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड” कंपनी टोल संचालन में करार की शर्तों का खुला उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।

RTI में खुलासा — 80 कर्मचारियों की जगह मात्र 30 से 40 कार्यरत

भाजपा नेता झामलाल साहू ने बताया कि उन्होंने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत टोल संचालन से जुड़ी जानकारी मांगी थी, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार, टोल प्लाजा में 80 कर्मचारियों का स्वीकृत सेटअप है, परंतु मौके पर सिर्फ 30 से 40 कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं।
सुरक्षा के लिए 6 गनमेन की नियुक्ति का नियम है, लेकिन यहां एक भी गनमेन मौजूद नहीं है।

कर्मचारियों का शोषण और वेतन में गड़बड़ी का आरोप

साहू ने बताया कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों को पेपर में 19,000 से 26,000 रुपये मानदेय दिखाया जा रहा है, जबकि वास्तविक भुगतान मात्र 10 से 12 हजार रुपये किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, “यह न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि कर्मचारियों के साथ खुला अन्याय और शोषण भी है।”

स्थानीय वाहन चालकों से अधिक वसूली और दुर्व्यवहार का मामला

भाजपा नेता ने आगे कहा कि टोल प्रबंधन द्वारा स्थानीय लोगों और स्कूल वाहनों से अधिक वसूली की जा रही है, जबकि उन्हें नियम के अनुसार छूट मिलनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि लोकल जनप्रतिनिधियों से भी अभद्र व्यवहार किया गया है।
“टोल प्रबंधन ने हमारे एक आदिवासी जनप्रतिनिधि से अपशब्द और दुर्व्यवहार किया है। हम एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कराएंगे,” झामलाल साहू ने चेतावनी दी।

जल्द होगा आंदोलन

साहू ने कहा कि यदि टोल प्रबंधन द्वारा स्थानीय जनता और स्कूल वाहनों को नियम अनुसार छूट नहीं दी गई, तो वे जल्द ही धरना आंदोलन करेंगे।
उन्होंने जिला प्रशासन और NHAI से मांग की है कि UVA इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जांच कर कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए और सभी अनियमितताओं पर कार्रवाई की जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here