Home चर्चा में खरोरा: सरस्वती शिशु मंदिर में ‘सप्त शक्ति संगम’ एवं आचार्य-पालक बैठक संपन्न

खरोरा: सरस्वती शिशु मंदिर में ‘सप्त शक्ति संगम’ एवं आचार्य-पालक बैठक संपन्न

19
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू 

खरोरा, कोसरंगी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सप्त शक्ति संगम एवं आचार्य-पालक बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे — श्री पुना राम वर्मा, अध्यक्ष, ग्राम भारती रायपुर।
अध्यक्षता श्री डोमार वर्मा, कोसाध्यक्ष ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री तोषण साहू, सह सचिव, ग्राम भारती रायपुर तथा श्री गैंदलाल साहू, सदस्य, ग्राम भारती रायपुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं ओम के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-अर्चना से की गई।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए पालकों और आचार्यों के बीच नियमित संवाद आवश्यक है। साथ ही उन्होंने घर पर बच्चों के प्रति माता-पिता के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला।

पालकों ने भी कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए। तत्पश्चात सप्त शक्ति संगम का शुभारंभ हुआ, जिसमें महिलाओं की उपस्थिति पुरुषों की तुलना में अधिक रही।
कार्यक्रम में कनकी संकुल के अंतर्गत आने वाले भैंसा, कोरासी, सकरी, बनरसी, खोरसी, पचरी और फरहदा के प्रधान पाठक उपस्थित थे।

सभा का संचालन प्रधान पाठक गंगूराम वर्मा एवं खेमूराम तुरकाने ने किया।
संस्था की दीदी— श्रीमती बसंती दास, सावित्री तुरकाने, सीमा साहू, दुर्गेश्वरी पाल, कु. लक्ष्मी साहू, प्रतिभा साहू, पार्वती साहू, शकुंतला निषाद और रोमा दास— ने कक्षाओं एवं विद्यालय की विविध गतिविधियों से सभी को अवगत कराया।

इस अवसर पर आचार्य उत्तम साहू, रूपेंद्र साहू, परमानंद वर्मा, आया श्रीमती खिलेश्वरी साहू एवं कु. जागृति साहू का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here