सोमन साहू/आरंग –
किसान नेता पारसनाथ साहू ने कोआपरेटिव बैंक तथा ग्रामीण सेवा सहकारी समिति कर्मचारियों की मांग का समर्थन करते हुये छग शासन से अनुरोध करते हुये कहा कि किसानों की सेवा में दिनरात लगे हुये कर्मचारियों की सभी मांगे जायज है जिसे शासन तत्काल पूर्ण करे ताकि धान खरीदी की तैयारी व खरीदी में किसी प्रकार व्यवधान न आये साथ ही एग्रीस्टेक पोर्टल में अभी तक सभी काश्तकार का पूर्णरुपेन पंजीयन नहीं हो पाया है उसे पूरा करें अनिश्चित कालीन हडताल से सोसाइटियों मे ताला लटकने से किसानों को परेशानी हो रहा है धान खरीदी की तारीख निकट है पर तैयारी शुन्य है।









