Home चर्चा में नव पदस्थ संयुक्त संचालक से सर्व शैक्षिक संगठन ने की सौजन्य भेंट,...

नव पदस्थ संयुक्त संचालक से सर्व शैक्षिक संगठन ने की सौजन्य भेंट, सौंपा ज्ञापन

5
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

= पूर्व जेडी द्वारा की गई कार्रवाई को निरस्त करने और पदोन्नति की मांग =
जगदलपुर। बस्तर संभाग में शिक्षकों से दुर्व्यवहार करने वाले संयुक्त संचालक शिक्षा की विदाई के साथ नव पदस्थ संयुक्त संचालक शिक्षा एचआर सोम ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। सर्व शैक्षिक संगठन जिला बस्तर के नेतृत्व में छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, टीचर्स एसोसिएशन, सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन, राज्य कर्मचारी संघ, प्रधान पाठक संघ, प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ, सर्व शिक्षक फेडरेशन, शिक्षक संघ, प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ, शिक्षक लोकल बॉडी विधिक सेवा समिति आदि संगठनों के जिला अध्यक्षों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में पूर्व जे डी द्वारा छोटी-छोटी गलतियों के लिए बिना कारण जाने किए गए शिक्षकों के निलंबन को तत्काल निरस्त करने, पूर्व जे डी द्वारा मात्र डेली डायरी उनके अनुरूप नहीं लिखने व अन्य छोटे-मोटे कारणों से रोकी गई शिक्षकों की दो-दो वेतन वृद्धि को तत्काल बहाल करने, पूर्व जे डी द्वारा शासन आदेश के विपरीत सुविधानुसार किए गए संलग्नीकरणों को निरस्त करने और प्रधान पाठक पद पर त्रुटिरहित पदोन्नति दिसंबर माह के पूर्व करने की मांग शामिल हैं। नव पदस्थ संयुक्त संचालक ने सभी शिक्षक संगठनों को आश्वस्त किया कि किसी भी शिक्षक को डरने या भयभीत होने की जरूरत नहीं है और समस्त मांगों को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। संयुक्त संचालक से सौजन्य भेंट के दौरान प्रमुख रूप से गजेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, देवराज खुंटे, आरडी तिवारी, अजय श्रीवास्तव, रामऊ लाल सार्वा, चंद्रप्रकाश देवांगन, भूपेश पाणिग्रही, पीजी राव, डॉ लूदरसन कश्यप, तुलादास मानिकपुरी, जीएल यादव, संजय वैष्णव, विक्रम परिहार, मनीष ठाकुर, शिव चंदेल, गणेश्वर नायक, मोहम्मद ताहिर शेख, उमेश सिंह, आरपी मिश्रा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here