Home कोरबा बिना नंबर की गाड़ियों पर बांकी मोंगरा पुलिस के द्वारा ताबड़ तोड़...

बिना नंबर की गाड़ियों पर बांकी मोंगरा पुलिस के द्वारा ताबड़ तोड़ कार्यवाही

43
0

संवाददाता – धनेश कुमार

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में बांकी मोंगरा थाना प्रभारी चमनलाल सिन्हा ने बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर औचक चेकिंग के दौरान धर पकड़ चालू कर दिया ।

बांकी मोंगरा के मुख्य चौक हनुमान चौक में आज दिनांक 8 नवम्बर 2025 को थाना बांकी मोंगरा के पुलिस कर्मचारियों ने बिना नंबर के गाड़ियों की सघन जांच शुरू कर दी जांच के दौरान कई गाड़ी जो बिना नंबर के थे उन पर तुरत कार्यवाही के उपरांत थाना लाया गया। कई नाबालिक मोटर सायकल ड्राइविंग करते हुवे पकड़े गए जिनको चालान के लिए थाना लाया गया है ।

बिना नम्बर की गाड़ियों एवं नाबालिकों के द्वारा वाहन चालन पर बांकी मोंगरा पुलिस के द्वारा की गयी कार्यवाही करने पर क्षेत्र मे हड़कंप मच गया है..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here