Home चर्चा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया, ‘वंदे मातरम्’...

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया, ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ सामूहिक गायन

4
0

संवाददाता राजीव कुमार

शुक्रवार, 7 नवम्बर को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। जिला स्तरीय समारोह महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के मुख्य आतिथ्य में दिव्य ज्योति संस्थान में हुआ। समारोह की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा की उपाध्यक्ष एवं बालिका गृह की संचालिका श्रीमती रुक्मणी नायर उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के तौर पर दिव्य ज्योति संस्थान की प्राचार्य रिता क्षेत्रपाल, रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला आयुक्त (गाइड) व प्राचार्य डा. फरहाना अली, जिला आयुक्त (रोवर) व प्राचार्य डा. संजय गुप्ता, वरिष्ठ स्काउटर एसआर सोनंत, प्राचार्य बीएस पैकरा, पारस जैन, वीणा मिस्त्री, श्रीमती प्रतिमा मंचासीन रहीं। समारोह का संचालन जिला संयुक्त सचिव रेखारानी लाल ने किया। संयोजन डीओसी (गाइड) उत्तरा मानिकपुरी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here