Home कोरबा कोरबा जिले के करतला वन परिक्षेत्र में देर रात हाथी के हमले...

कोरबा जिले के करतला वन परिक्षेत्र में देर रात हाथी के हमले से एक किसान की मौत

46
0
कोरबा संवाददाता – रवि चौहान
यह घटना बोतली गांव की है, जहां 36 वर्षीय किसान शिव नारायण कंवर, पिता बंकट सिंह कंवर खेत की रखवाली के लिए जा रहे थे। आमाबाड़ी के पास एक हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। विभागीय प्रावधान के तहत 6 लाख रुपए मुआवजा दिया जाना है, जिसमें शेष 5 लाख 75 हजार रुपए औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिए जाएंगे।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक फूल सिंह राठिया भी वन विभाग की टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। वन विभाग के अनुसार पिछले एक सप्ताह से 38 हाथियों का दल करतला रेंज में विचरण कर रहा है, जो पीडिया और आसपास के क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। बीती रात यह दल बोतली जंगल की ओर बढ़ा और इसी दौरान दल से अलग हुए एक हाथी ने किसान पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि पिछले एक माह में करतला रेंज में यह दूसरी मौत है। इससे पहले रामपुर सर्किल में भी एक व्यक्ति की हाथी के हमले में जान जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here