Home दुर्ग झाड़ियों में मिला मानव कंकाल, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस ने शुरू की...

झाड़ियों में मिला मानव कंकाल, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस ने शुरू की शिनाख्त की प्रक्रिया

540
0

दुर्ग-

कुम्हारी रेलवे स्टेशन के पास परसदा रेलवे फाटक के नजदीक उस समय हड़कंप मच गया, जब घनी झाड़ियों के भीतर एक नर कंकाल पड़ा मिला। काफी समय से पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बकरियां चराते समय हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, राजेश नाम का व्यक्ति रोज की तरह रेलवे लाइन किनारे अपनी बकरियों को चराने गया था। अचानक बकरियों के घबराकर इधर-उधर भागने पर उसे किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। जब वह झाड़ियों की ओर गया, तो वहां सड़ी-गली हालत में पड़ा नर कंकाल देखकर उसके होश उड़ गए।

राजेश ने तुरंत डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शुरू की पहचान की कोशिश

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर शव की पहचान की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों और समय के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here