Home चर्चा में रतनपुर में 1 दिसंबर को होगा रावत नाच महोत्सव; बुजुर्गों और मेधावी...

रतनपुर में 1 दिसंबर को होगा रावत नाच महोत्सव; बुजुर्गों और मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

39
0

विमल सोनी/बिलासपुर। रतनपुर में 1 दिसंबर 2025 को 19वां विराट मड़ई मेला एवं रावत नाच महोत्सव बड़े ही भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन यादव कल्याण समिति द्वारा बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर में किया जा रहा है। इस सांस्कृतिक महोत्सव में समाज के बुजुर्गों का सम्मान और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

महोत्सव में रावत नाच प्रस्तुत करने वाले दलों के लिए आकर्षक पुरस्कार घोषित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये नकद और रनिंग शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपये नगद और रनिंग शील्ड, तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये, चतुर्थ 4,000 रुपये, पंचम 3,000 रुपये और षष्ठम 2,000 रुपये नकद राशि के साथ स्मृति शील्ड प्रदान की जाएगी। सभी प्रतिभागी टीमों को 1,000 रुपये नकद और स्मृति चिन्ह बतौर सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। समाज के बुजुर्गों को साल, श्रीफल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा, वहीं 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का विशेष सम्मान किया जाएगा।

बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर में यादव समाज द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यह मड़ई मेला छत्तीसगढ़ की जीवित परंपरा का प्रतीक माना जाता है, जिसमें सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव उत्साह के साथ मनाया जाता है।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

मुख्य अतिथि:

मा. गजेंद्र यादव – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

अध्यक्षता:

मा. रमेश यदु – प्रदेश अध्यक्ष, सर्व यादव समाज

विशिष्ट अतिथि:

मा. द्वारिकाधीश यादव – विधायक, खल्लारी

मा. रामकुमार यादव – विधायक, चंद्रपुर

मा. मनोहर राज – उपाध्यक्ष, जिला पंचायत कोटा

नगरपालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण

श्री चुन्नीलाल सोनी – पूर्व उपाध्यक्ष, नगर पंचायत रतनपुर

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

मुख्य अतिथि:

मा. राजेश अग्रवाल – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

अध्यक्षता:

मा. विष्णु यादव – प्रदेश अध्यक्ष, सर्व यादव समाज

विशिष्ट अतिथि:

मा. अटल श्रीवास्तव – क्षेत्रीय विधायक, कोटा

मा. सुशांत शुक्ला – विधायक, बेलतरा

मा. रामचंद्र यादव – जिलाध्यक्ष, सर्व यादव समाज

मा. देव नारायण यादव – उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सरगुजा

मा. अनूप यादव – पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत दीपिका

उद्घाटन और समापन दोनों ही समारोह इन माननीय अतिथियों की उपस्थिति में भव्य रूप से संपन्न होंगे।

आयोजन में जुटी टीम

कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया यादव (अध्यक्ष, यादव समाज रतनपुर), शिव यादव (उपाध्यक्ष), मनोज यादव (सचिव), संतोष यादव, बसंत यादव, अमर यादव, लाला यादव, शांतिलाल यादव, अंशु यादव, मानस यादव, बलदाऊ यादव, लाकेश यादव सहित रतनपुर एवं आसपास के गांवों के अनेक समाजजन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

यह महोत्सव न केवल कला और संस्कृति का अनूठा संगम है, बल्कि समाज के बुजुर्गों, युवाओं और विद्यार्थियों को एक मंच पर जोड़ने का सुंदर प्रयास भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here